Monday, 8 September 2014

सन्नी लियोन, Sunny Leone


सन्नी लियोन (जन्म केरेनजीत कौर वोहरा​​, मई 13, 1981) एक भारतीय-कैनेडियन अश्लील फिल्म अभिनेत्री, बिज़नेसवुमन और मॉडल हैं जिनके पास कनाडा व अमरीका की दोहरी राष्ट्रीयता है। यह 2003 में पेंटहाउस पैट ऑफ द इयर के लिए नामित हुई और विविड एंटरटेनमेंट के लिए अनुबंध स्टार थीं। इन्हें मैक्सिम द्वारा 2010में 12 शीर्ष व्यस्क अभिनेताओं में नामांकित किया गया था। यह स्वतंत्र मुख्यधारा की फिल्मों और टीवी शो में भी भूमिका निभा चुकी हैं। 2011-12 में भारत आने के बाद रियलिटी शो बिग बॉस और महेश भट्ट की आगामी फिल्‍म जिस्म २ में काम करने के कारण चर्चा में रही हैं।

शुरूआती जीवन

लियोन का जन्म केरेन मल्होत्रा नाम से सार्निया, ओंटारियो में एक सिक्‍ख पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता तिब्बत में जन्मे व दिल्ली पले बढ़े थे और उनकी माँ (जिनकी २००८ में मृत्यु हो गई) नहान नाम के सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के एक छोटे गांव से थी। बचपन से ही वे काफ़ी चुस्त थी और लड़कों के साथ हॉकी खेलती थीं व आइस स्केटिंग करना पसंद करती थी।

हालांकि वह सिक्‍ख थी, उनके माता-पिता ने उन्हें एक ख्रिस्ती विद्यालय में दाखिल करवा दिया क्योंकि उनके लिए आम स्कूल में जाना खतरे से भरा समझा गया। वहां उन्होंने ११ की उम्र में पहली बार चुम्बन लिया व अपनी कौमार्य १६ की आयु में एक बास्केटबॉल खिलाडी से तुडवाई और १८ की उम्र में उन्हें ज्ञान हुआ की वह समलैंगिक है। जब वह १२ वर्ष की थी तब उनका परिवार फोर्ट ग्रेटियट, मिशिगन चला गया व उसके एक साल बाद लेक फ़ॉरेस्ट, कैलिफोर्निया गया। उन्होंने १९९९ में हाई स्कुल से डिग्री प्राप्त की और कॉलेज में दाखिला लिया।

करियर

अश्लील फ़िल्मों की दुनिया में आने से पहले वह जर्मन बेकरी, जिफ्फी लुब में कार्य करती थी और बाद में एक टैक्स और निवृत्ति कंपनी में भी कार्य किया। ऑरेंज काउंटी में नर्स की पढ़ाई करते वक्त उनकी एक सहेली, जों कामुक नर्तकी थी, ने लियोन को जॉन स्टीवंस से मिलवाया, जों एक एजंट थे और उन्होंने उन्हें जे एलेन से मुलाकात करवाई जों पेंटहाउस मैगज़ीन के चित्रकार थे। जब अपने अश्लील करियर के लिए उन्हें नाम चुनना था तब उन्होंने अपना असली नाम सन्नी बताया। लियोन नाम बाद में बोब ग्सियोनी ने उन्हें दिया जों पेंटहाउस के पूर्व मालिक थे। लियोन ने पेंटहाउस के लिए चित्र निकलवाए और उन्हें पेंटहाउस की मार्च २००१ की पेट ऑफ द मंथ रखा गया और २००१ के हस्लर मैगज़ीन के संस्करण में हस्लर हनी का सम्मान दिया गया।

भारतीय सिनेमा


बिग बॉस के घर में सन्नी की मुलाकात महेश भट्ट से हुई और उन्हें जिस्म-२ में मुख्य भूमिका में काम किया। उसके बाद सन्नी ने एकता कपूर की रागिनी एमएमएस २ में काम किया। इस फिल्म ने ६५ करोड़ रूपए कमाए। वर्ष २०१४ में बनी फिल्म हेट लव स्टोरी में गुलाबी होंठ आइटम गीत में भी काम किया और ये गीत काफी प्रसिद्ध भी हुआ। २०१४ में सन्नी कन्नड फिल्म डीके के लिए भी आइटम गाना करने वाली हैं।

You may also like


Free marathi ebooks download
Learn share market basics in Marathi language
Farming information in Marathi Language
Free download Kathakathan of Va Pu Kale

No comments:

Post a Comment

If you found any link not working, broken or removed by the third party website then please let me know via comments. I will find the solution as early as possible